देरांठु मे सौर ऊर्जा केबल चौरो का धावा
एक रात मे 8 कुओ से काटी केबले पुलिस पहुंची मौके पर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र मे सौर ऊर्जा केबल चौरो ने फिर धावा बोल हजारों रुपये की केबले चोरी कर ले गये । जानकारी के अनुसार शनिवार रात भटियाणी रोड के बामणिया बालाजी मोड के पास स्थित 8 कुओ पर लगी सौर ऊर्जा केबले चौर काट कर ले गए । जिसमें कालुराम पुत्र सूरजकरण , नन्दराम पुत्र सूरजकरण फडौदा , सोजी/प्रताप , गोपाल/गजमल , कैलाश/मिश्री , भागचन्द/मिश्री व मुकेश/मिश्री जाट के कुओ से केबले कटी है । दो कुऐ से मोटर चोरी की भी आंशका हो रही है । ग्रामीणो के अनुसार चौर स्थानीय है । अगर पुलिस कार्यवाही करे तो केबल चौर पकड मे आ सकते है । केबल चौरो के कारण किसानों को आर्थिक दौहरी मार झेलनी पड रही । इस सम्बंध मे ग्रामीणो ने पुलिस प्रशासन से केबल चौरो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है । वही चौरी की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । वही मौके पर आगे खेत की मेडबन्धी पर केबलो को जलाकर तांबा निकाला नजर आया ।