रोटरी क्लब अजमेर मिडटाउन का सामाजिक प्रकल्प

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

रोटरी क्लब अजमेर मिडटाउन का सामाजिक प्रकल्प

18 जररूतमंद को लगाए कृत्रिम हाथ

अजमेर। रोटरी क्लब अजमेर मिडटाउन की ओर से दिव्यागंजनो को सहज ओर सुविधाजनक जीवन जीने के लिए तैयार करने हेतू रविवार को रोटरी भवन मे एक निशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया । क्लब सचिव डा. उमेश कुमार भार्गव के अनुसार क्लब के सामाजिक सरोकार प्रकल्प के तहत रोटरी क्लब जयपुर मैजेस्टिक के सहयोग से आयोजित शिविर में 18 लोगो को प्रोस्थेटिक हैड लगाकर लाभान्वित किया गया ।
कई जिलो से पहुंचे लोग
छतरी योजना वैशाली नगर स्थित रोटरी भवन मे आयोजन इस शिविर मे अजमेर सहित प्रदेश के अन्य जिलो से भी बच्चे व बडे भी शामिल हुए । जिन्हे कृत्रिम हाथ लगाकर लाभान्वित किया गया । डा. उमेश भार्गव के अनुसार अजमेर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों सहित बाडमेर ,जोधपुर , बालोतरा व नागौर तक के लोग शिविर मे आये । शिविर मे सबसे कम उम्र की जोधपुर निवासी साढे पांच वर्षीय बालिका को प्रोस्थेटिक हैड लगाने पर उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा ।
कृत्रिम हाथो का वजन मात्र चार सौ ग्राम
शिविर मे कुहनी से नीचे कटे हाथ वाले दिव्यांग महिला -पुरुष एवं बच्चों को यूएस बेस्ट एलन मेडोस प्रोस्थेटिक एडस फांउडेशन द्वारा निर्मित मात्र 400 ग्राम वजनी उच्च क्वालिटी के कृत्रिम हाथ निशुल्क लगाए गए । इनके माध्यम से दिव्यागंजन दो अगुंलियों को काम मे ले सकने के साथ ही साइकिलिंग व लेखन कार्य सहित अपने छोटे मोटे कामकाज भी कर सकेगें ।
शिविर मे इनका रहा सहयोग
शिविर आयोजन मे सुबोध जैन , ललित सेठ , कमलेश रावत सहित जोधपुर के संजय मालवीय , अमित सिंघल , वैदप्रकाश व जयपुर मैजेस्टी की टीम के सचिन गोलेचा , विपिन गगंवाल , मेघश्याम गुप्ता व अभय गगंवाल की भी मोजूदगी रही ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment