जिला कलेक्टर द्वारा सामाजिक संस्था सेव द चिल्ड्रन का हुआ सम्मान
स्वयं सेवी संस्थाओं और प्रशासन के समन्वय से ही समाज का सतत् विकास संभव – कलेक्टर
राधा कृष्ण शर्मा
भिण्ड- समाज सेवी संस्था सेव द चिल्ड्रन द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान में सहयोग, कोरोना से बचाव के तरीकों के बारे में समाज को जागरुक करने एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करने में दिए गए योगदान के लिए कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि समाज को कोविड महामारी से बचाने हेतु लोगों में जागरुकता लाना, टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरुक कर उनका टीकाकरण कराना समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन के आपसी सहयोग और समन्वयन से ही संभव हुआ है हम सब इसी प्रकार मिलकर न केवल समाज का उत्थान कर सकते हैं बल्कि भविष्य में इस प्रकार के खतरों से भी समाज को सुरक्षित बना सकते हैं। मोंडलीज़ के सहयोग से सेव द चिल्ड्रन की टीम ने स्टेट लीड श्री प्रदीप नायर के मार्गदर्शन में गोहद विकासखंड में कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देकर, कोरोना से बचाव के तरीकों के बारे में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरुक कर और टीकाकरण में सहयोग कर उल्लेखनीय कार्य किया है इस हेतु संस्था के सहायक प्रबंधक श्री दीपेंद्र सिंह तोमर, समन्वयक श्री फिरोज ख़ांन, प्रगति मिश्रा, मनोज बिजौलिया को कलेक्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।