तो अब झड़वासा को मिलेगा बीसलपुर का पानी……
झड़वासा में किया आरटीडीसी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का सरपंच भँवर सिंह ने स्वागत
झड़वासा के वाशिंदे फ्लोराइड पानी पीने को मजबूर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे में गुरुवार को जयपुर से न्यारा संतचण्डी यज्ञ मे शिकरत करने आये आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का ग्रामीणों ने स्वागत किया । गुरुवार को जयपुर से न्यारां सतचंडी यज्ञ में आ रहे आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को हाइवे 48 पर झडवासा सरपंच भँवर सिंह गौड की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्वागत किया।
इस मौके पर भँवर सिंह ने राठौड़ को अवगत कराया की झड़वासा के चारों दिशाओं में तीन किलोमीटर पर सभी गावों को बीसलपुर के पानी की ग्रामीणों सुविधा मिल रही है। लेकिन झड़वासा पिछले कई दशकों से पनघट योजना से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है । जब की पूर्व में भाजपा राज में करीब 1.98 करोड़ बीसलपुर योजना पर स्वीकृत होकर झड़वासा में सर्वे भी हुई थी । मगर आज दिन तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई।
इतना ही नही झड़वासा को जल जीवन मिशन योजना से बाहर कर दिया गया।
बीसलपुर पानी के लिए झड़वासा के ग्रामीण कई दशकों से मांग करते आ रहे मगर अब तक किसी भी सरकार ने इस मांग को पूरा नही किया।
इस पर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने सरपंच भँवर सिंह गौड को आश्वस्त किया की जयपुर जा कर पता करके , इस विषय पर जरूर विचार होगा व झडवासा के ग्रामीणों को भी बीसलपुर के पानी की सुविधा शीघ्र जरूर मिलेगी।