अल सुबह से हजारों किसान कड़ी धूप में बिना खाना खाए खड़े डीएपी खाद के इंतजार में लौटना पड़ा निराश होकर
रिपोटर सुरेश पारेता
इटावा 11 अक्टूबर डीएपी खाद लेने के चक्कर में दर्जनों किसानों की हजारों रुपए की कटी जेबे आज इटावा का किसान दिन रात डीलरों और सहकारी समिति के चक्कर लगाकर परेशान आज इटावा सरकारी समिति में अल सुबह से ही बिना खाना खाए आज के लिए हजारों की संख्या में किसान कड़ी धूप में तपते रहे फिर भी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं निराश होकर लौटना पड़ा किसानों और महिलाओं को सहकारी कर्मचारी और राजनैतिक अधिकारियों की मिलीभगत से बिना परेशान हुए किसानों को भी मिल रहा है बाईपास खाद जो किसान कड़ी धूप में खड़े हैं वह निराश
आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में उपखंड इटावा क्षेत्र में डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति व निजी डीलरों द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर रोक लगाने व फसल बीमा कंपनी द्वारा बीमा क्लेम राशि किसानों के खाते में डालने और अतिवृष्टि से नष्ट मकानों के मुआवजा से वंचित पीड़ित परिवारों को मुआवजा 27 सितंबर को इटावा उपखंड प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद भी अभी तक मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे मजबूर होकर इटावा अंबेडकर सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया
धरने को मुख्य वक्ता के रूप में किसान सभा जिला अध्यक्ष दुलीचंद बोरदा कहा कि अनुदान राशि जारी नहीं की गई है और दूसरी तरफ दूसरी फसल की बुवाई हेतु डीएपी की किसानों को आवश्यकता है ताकि समय पर किसान बुवाई कर सके लेकिन क्षेत्र में डीएपी की कमी के चलते किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है निजी डीलरों के गोदामों में डीएपी भरा पड़ा है लेकिन वह डीलर मनमाने दाम पर मनमाना अटैचमेंट लगाकर किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं
तहसील सचिव कमल बागड़ी ने बताया कि आज भी किसानों को क्षेत्र में खाद की लाइनों में भूखे प्यासे लगना पड़ रहा है और किसान बिना खाद के मायूस लौट रहे हैं यहां तक कि कई किसानों की खाद की लाइनों में लगने के चक्कर में जेब कतरों द्वारा उनकी जेबे काटने का भी काम किया जा रहा है आज इटावा मार्केटिंग सोसायटी में जटवाड़ी गिर्राज महावर की ₹7000 की राशि जेब कतरों द्वारा खाद के लाइन में जेब काट ली गई है यह घटना लगभग दर्जनों किसानों के साथ घटित हुई जिसकी रिपोर्ट इटावा थाने में किसानों द्वारा दर्ज करवाई गई इस तरह का माहौल किसानों को लूटने व लुटवाने का इटावा के शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है
धरने में गोबरी लाल गहलोत सूरजमल महावर राम हरी मीणा अमोलकचंद महावर सूरजमल मीणा मुकुट बिहारी जंगम बालमुकुंद बेरवा गौरीशंकर बांगरोद रघुनाथ मीणा नोनेरा पुष्प चंद बेरवा मुरारी लाल बेरवा रघुनाथ धाकड़ धनजीत मीणा गिर्राज महावर