नसीराबाद के श्याम सखी परिवार ने की नृसिंह गौशाला मे गौ सेवा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के श्याम सखी परिवार द्वारा श्री नरसिंह गौशाला में निरन्तर सेवाएं दी जाती है । पिछले कुछ महीनों से श्याम सखी परिवार द्वारा श्री नरसिंह गौशाला नसीराबाद मे हर पूनम , ग्यारस एवं अमावस्या पर विशेष रूप से गौशाला मे सामुहिक रुप से आकर गौ सेवा की जा रही है । बुधवार को अमावस्या के मौके पर श्याम सखी परिवार की सखियों ने श्री नरसिंह गौशाला पहुंचकर गौ माता को अपने हाथों से चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की ।
गौ माता को चारा एवं गुड खिलाने के साथ-साथ श्याम सखी परिवार की सखियों ने गौ माता के सामुहिक भजन गाते हुऐ नृत्य किया ।