श्याम बाबा का नयागांव में जागरण मेले व भंडारे का हुआ आयोजन ।
संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज।
,,मुंडावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत करनिकोट के गांव नया गांव में श्याम बाबा का जागरण व भंडारा ग्रामीणों के जन सहयोग से श्याम मंदिर परिसर में किया गया । कार्यक्रम 14 मार्च रात्रि जागरण हुआ व 15 मार्च दिन में भंडारे का आयोजन हुआ । बाबा के भजनों का गुणगान जागरण अंजू सैनी, संजय कसाना एंड पार्टी, रिंकू डांसर सहित अनेक कलाकारो ने किया । जागरण के दौरान 3 झांकियां मनमोहक सजाई गईं । जागरण में कृष्ण सुदामा की झांकी को देखकर लोगों में प्रेम के आंसू छलक आए । मंगलवार को प्रातः 11 से शाम तक भंडारे में आस पास गावों के ग्रामीणों ने प्रसादी पाई ।
भंडारे में जनप्रतिनिधि भी पहुंच कर बाबा के दरबार में धोक लगाकर बाबा का आशीर्वाद व प्रसादी ली ।