श्रीयादे मां जन्मोत्सव माधोपुरा मंदिर प्रांगण मे 9 गांवो से डीजे व बिन्दोरी के साथ जन्मोत्सव मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित सराना मे श्री श्रीयादे माता का जन्मोत्सव हर बार की तरह इस बार भी बहुत बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गादीपति रामपुरा धाम से रतन लाल प्रजापति, सराना सरपंच नीलम दुनिवाल, गोपाल मारवाडा , श्री यादे शक्ति सेना जिला अध्यक्ष रामधन प्रजापति ने इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा जो सराना से कुम्हारिया खेड़ा के लिए महिलाओं को कलश के साथ गाजे-बाजे व श्रीयादे मां कि झांकी सजाई व जोत जलाकर बिन्दोरी लेकर माधोपुरा के लिए रवाना किया , इसी प्रकार 12 मील से नोरत प्रजापत, भागचंद प्रजापत, जीवराज प्रजापत, रामपुरा वीरतेजा धाम के गादीपति रतनलाल प्रजापत ने श्रीयादे मां कि पुजा पाठ कर व ध्वजा के तिलक लगाकर स्वागत किया । गादीपति रतनलाल प्रजापत का माला व तिलक लगाकर साफा बधाकर स्वागत किया । वही 12 मिल से ध्वजा लेकर बिंदोरी के साथ माधोपुरा पहुंचे । यात्रा मे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र सराना ,कोटड़ी, सोकलिया, बड़गांव,तलाणा, बन्देवडी, ढाल, मोराझड़ी, लोहरवाडा,अहेडा,बहेडा,केरिया,भगवन्तपुरा, गणेशपुरा,जावला, जोताया से समाज बन्धु
बिन्दोरियां व झांकी लेकर माधोपुरा पहुंचे ।
तहसील अध्यक्ष रंगलाल प्रजापति ने बताया कि श्रीयादे मां का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य व विशिष्ट अथिति पूर्व पंचायत समिति सदस्य शक्ति प्रताप सिंह राठोड रहे । श्रीयादे जन्मोत्सव मे अन्य गांवो से भी झांकी व अलग अलग बिन्दोरिया लेकर माधोपुरा में पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। जिनमें बालिकाएं 101 कलश लेकर पूरे ग्राम में परिक्रमा लगाते हुए दोपहर 2:15 बजे मां श्रीयादे मंदिर पर के प्रांगण में पहुंचे । वही माधोपुरा वासियों ने भी बाहर से पधारे हुए सभी का स्वागत किया। पंडित व पप्पू प्रजापत ने बालिकाओं के कलश का तिलक लगाकर स्वागत किया। जिनको मंदिर प्रांगण में रखा गया । वह सभी को मां श्रीयादे का प्रसाद ग्रहण करवाकर विदाई दी । वही कार्यक्रम मे माधोपुरा के समस्त ग्रामीणो ने व्यवस्था व देखरेख का जिम्मा बहुत बड़ी शांति पूर्ण से किया गया ।