श्री नगर विकास अधिकारी ने देरांठू मे नरेगा मेटो की ली बैठक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को श्री नगर विकास अधिकारी ताराचंद जाटव ने नरेगा मेटो की बैठक लेकर एन एच एम एम एस के तहत अब आँनलाइन हाजिरी भरने की जानकारी दी । जिसमे अब आँनलाइन नरेगा श्रमिकों की सुबह 8 से 11 बजे तक हाजरी भरने के पश्चात फिर दोपहर 2 से 5 बजे के बीच वापस अपडेट की जायेगी । आयोजित बैठक मे ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा , नरेगा सचिव पवन व मेटगण उपस्थित थे ।