श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव 28 को नसीराबाद मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्याम की फोज , करेगी मौज नसीराबाद के श्याम भक्तों द्बारा 28 फरवरी को नसीराबाद के गांधी चौक पर एक विशाल श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव का आयोजन रखा गया है । जिसमे विशेष अखण्ड जोत , पुष्प वर्षा , अलौकिक श्रृंगार व इत्र वर्षा आकर्षक का केन्द्र रहेगी । वही श्याम भजनो की सरिता ब्रिज रसिका रितू श्री ( दिल्ली) , विमल गर्ग (अजमेर) , सौरभ शर्मा ( कोलकाता) व आकाश म्यूजिकल ग्रुफ ( जयपुर ) प्रस्तुति देंगे ।