नसीराबाद मे श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव 16 को गांधी चौक में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद में श्याम की फौज करेगी मौज मण्डल द्बारा श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम 16 मार्च, शनिवार को नसीराबाद के गांधी चौक में सांय 8.30 बजे से रखा गया है। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में गोरी साक्षी ( आगरा ) , रमेश पण्डित ( दिल्ली ) , भावना पण्डित ( दिल्ली ) व विमल गर्ग ( अजमेर ) श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम को शानदार व फाल्गुन मय बनाने की तैयारी के लिए श्याम की फौज करेगी मौज के कार्यकर्त्ता लगे हुए हैं।