नसीराबाद में श्री श्याम कृपा मण्डल ने बाबा श्याम की निकाली भव्य शोभायात्रा

नसीराबाद में श्री श्याम कृपा मण्डल ने बाबा श्याम की निकाली भव्य शोभायात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में श्री श्याम कृपा मण्डल द्बारा पहली बार भव्य विशाल बाबा श्याम की शोभायात्रा ( पालकी ) निकाली गई । यह शोभायात्रा दोपहर 2.15 बजे गाजे बाजे के साथ नवलराम जी बगीची से प्रारंभ हुई जो गांधी चौक , रामलीला चौक , पांचबत्ती चौराहा , मोतीलाल चौक , हनुमान चौक से होकर पेट्रोल पंप के पास स्थित महाकाल मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा महाकाल मंदिर पर पहुंचने के पश्चात हरिहर मिलन व राजाधिराज बाबा की भव्य भस्म आरती की गई ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment