सनोद के बालाजी मन्दिर पर श्री रामचरित मानस पंच कुण्डात्मक महायज्ञ महोत्सव व चोला आवरण कार्यक्रम का कलशयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित ग्राम सनोद मे बालाजी मन्दिर पर 8 जनवरी , रविवार से श्री रामचरित मानस पंच कुण्डात्मक महायज्ञ महोत्सव व चोला आवरण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ । मन्दिर पुजारी पुखराज वैष्णव व सुरेश वैष्णव ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम श्री बामणिया बालाजी मंदिर आश्रम के संत श्री श्री 1008 संत श्री रामदास जी महात्यागी के सानिध्य सम्पादित किये जा रहे है । कार्यक्रम के पूर्व रविवार को कलशयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई । जिसमे सैकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा मे भाग लिया । यज्ञ के आचार्य पं. कैलाश चन्द शास्त्री गंगापुर वाले है , वही यज्ञ के ब्रह्मा पं. दयानन्द शास्त्री है । रविवार को दिन मे देव आह्वान एवं अग्नि स्थापना के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ । जिसमे शुभ यज्ञ आहुति प्रात: 9 बजे से 12 बजे व मध्यान्ह 01 बजे से 04 बजे तक प्रतिदिन दी जा रही है । वही 10 जनवरी मगंलवार को श्री हनुमन्त अर्चना अभिषेक कार्यक्रम होगा । 16 जनवरी सोमवार को पूर्णाहुति व प्रसादी होगी ।