सनोद के बालाजी मन्दिर पर श्री रामचरित मानस पंच कुण्डात्मक महायज्ञ महोत्सव व चोला आवरण कार्यक्रम 8 जनवरी से

सनोद के बालाजी मन्दिर पर श्री रामचरित मानस पंच कुण्डात्मक महायज्ञ महोत्सव व चोला आवरण कार्यक्रम 8 जनवरी से

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित ग्राम सनोद मे बालाजी मन्दिर पर 8 जनवरी , रविवार से श्री रामचरित मानस पंच कुण्डात्मक महायज्ञ महोत्सव व चोला आवरण कार्यक्रम आयोजित होगा । मन्दिर पुजारी पुखराज वैष्णव व सुरेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम श्री बामणिया बालाजी मंदिर आश्रम के संत श्री श्री 1008 संत श्री रामदास जी महात्यागी के सानिध्य सम्पादित किये जायेंगे । यज्ञ के आचार्य पं. कैलाश चन्द शास्त्री गंगापुर वाले है , वही यज्ञ के ब्रह्मा पं. दयानन्द शास्त्री है । कार्यक्रम के तहत 8 जनवरी, रविवार को प्रातः10 बजे कलशयात्रा होगी । दिन मे देव आह्वान एवं अग्नि स्थापना , शुभ यज्ञ आहुति प्रात: 9 बजे से 12 बजे व मध्यान्ह 01 बजे से 04 बजे तक प्रतिदिन होगी । वही 10 जनवरी मगंलवार को श्री हनुमन्त अर्चना अभिषेक कार्यक्रम होगा । 16 जनवरी सोमवार को पूर्णाहुति व प्रसादी होगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment