श्री राम शोभा यात्रा व विशाल भगवा रैली कल लोहरवाड़ा मे

श्री राम शोभा यात्रा व विशाल भगवा रैली कल लोहरवाड़ा मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा मे समस्त ग्राम के युवा भक्तों के सानिध्य मे एक विशाल दितिय श्री राम शोभा यात्रा एंव भगवा रैली कल बुधवार , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को गाजे बाजो के साथ निकाली जायेगी । शोभायात्रा के प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि यह शोभायात्रा एंव भगवा रैली प्रातः 9 बजे गणेश मन्दिर से प्रारम्भ होकर ग्राम के सभी मोहल्लों , बाजार , श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर आदि से होकर श्री चोकी वाले बालाजी मंदिर पर समाप्त होगी । शौभायात्रा का ग्राम वासियो की ओर से जगह जगह पूष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा । शोभायात्रा समापन के पश्चात बालाजी के भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जायेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment