श्री राजपूत सभा जयपुर जिला अजमेर के जिलाध्यक्ष चुनाव कल केकड़ी में

श्री राजपूत सभा जयपुर जिला अजमेर के जिलाध्यक्ष चुनाव कल केकड़ी में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री राजपूत सभा जयपुर के जिलाध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम के तहत जिला अजमेर के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार को प्रातः 10 से 1 तक जगदम्बा राजपूत छात्रावास केकड़ी में होंगें।
श्री राजपूत सभा जयपुर के आजीवन सदस्य मतदान कर जिला अध्यक्ष का निर्वाचन करेंगे । युवा सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न राजपूत संगठनों में दायित्व निभाने वाले गोविंद प्रताप सिंह राठौड़( सिंगला) और निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिए रविवार को नामांकन भरेंगे। नामांकन पत्र भरने के बाद ही चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे ‌। गौरतलब है कि राजपूत सभा जयपुर के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली के तहत आजीवन सदस्यों के द्वारा मतदान से ही अध्यक्ष का निर्वाचन होता है।
श्री राजपूत सभा जयपुर के जयपुर देहात ,अलवर, धौलपुर, सीकर ,भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर ,झुंझुनू जयपुर शहर ,टोंक के चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार को अजमेर जिलाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। श्री राजपूत सभा जयपुर के आजीवन सदस्य जिनका त्रिवार्षिक शुल्क जमा होगा उन्हें मतदान करने का अधिकार प्राप्त होगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment