श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति ने उड़ान स्कूल के दिव्यांग बच्चों को ऊनी कपड़े वितरित किए

श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति ने उड़ान स्कूल के दिव्यांग बच्चों को ऊनी कपड़े वितरित किए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति नसीराबाद द्वारा आज शुक्रवार को हनुमान चौक स्थित दिव्यांग बच्चों की उड़ान स्कूल के बच्चों को ऊनी स्वेटर, लोअर, जूते, मोज़े आदि वितरित किए एवं सभी दिव्यांग बच्चों को अल्पाहार भी करवाया गया । इस कार्यक्रम में श्री दिगम्बर महिला महा समिति अध्यक्ष कमलेश अजमेरा, सचिव शिप्रा पाटनी, कोषाध्यक्ष संगीता पाटनी, सीमा सेठी,नीतू गदिया, आरती बाकलीवाल, आयुषी सेठी , कुमोद बिलाला, रेनू बाकलीवाल, जूली सोनी, प्रेरणा सोनी, संगीता पाटनी JTC, अंजना सेठी आदि महिलाएं उपस्थित थी । कार्यक्रम मे छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी डा. नितीश गुप्ता, स्कूल प्रिंसिपल डा. रवि पथरिया, फोरमैन सतीश कुमार, स्पीच थेरेपिस्ट भारती नागवान व बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment