देराठू मे श्री बालाजी प्रीमियर लिंक क्रिकेट टूर्नामेंट कल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठु मे कल 24 मार्च को श्री बालाजी प्रीमियर लिंक टूर्नामेंट रखा गया है । टूर्नामेंट संचालक दिलखुश साबानी ने बताया कि टूर्नामेंट राताखेडा रोड स्थित विधालय के खेल मैदान मे आयोजित किया जा रहा है । क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह 9 बजे प्रारम्भ हो जायेगी । टूर्नामेंट मे नसीराबाद 12 क्वार्टर , मोतीपुरा ,बलवन्ता , ढाल , लवेरा , नसीराबाद खटीक युवा मण्डल , देराठू सदर बाजार प्रथम देराठू दितिय , महावीर कालोनी व दिलवाडा सहित 10 टीमे भाग ले रही है । जिसमे राहुल नायक , दिलखुश साबानी , कुलदीप जागिंड , लखन कसाणा , शैतान चौधरी , रमेश नायक , सागर वैष्णव , नरेश पांचाल तैयारी मे जुटे हुए है ।