पलाई मॉडल खेल मैदान से बिजली के पोल शिफ्टिंग करने व मैदान में मिट्टी भरवा कर समतलीकरण करवाने सहित खेल मैदान के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
चतरपुरा में अमृत सरोवर की प्रभारी सचिव व जिला कलेक्टर ने की प्रशंसा ।
अशोक सैनी/दिव्यांग जगत।
उनियारा /टोंक ।
प्रभारी सचिव संदीप वर्मा, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने ग्राम पंचायत पलाई के चतरपूरा गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों व चतरपुरा नाड़ी के अमृत सरोवर व पलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मॉडल खेल मैदान के विकास कार्यों का ओचक निरक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया, वहीं उनियारा बीसलपुर पयेजल फिल्टर प्लांट सहित कई विकास कार्यों का निरक्षण किया गया, मौके पर ही उच्चाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
प्रभारी सचिव संदीप वर्मा, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निरीक्षण के दौरान पलाई पंचायत के चतरपुरा गांव में नाड़ी को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया, अमृत सरोवर को देखकर प्रभारी सचिव व जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने सरपंच सचिव की प्रशंसा की, वहीं विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा को घाटों व कुर्सीयों के रेलिंग या चैन लगाने को कहा, वहीं गांव के अंदर नालियों के आभाव में रोड़ पर कीचड़ ही कीचड़ मचा हुआ है, आमजनों की तरह किचड़ से बचते हुए बिसलपुर पेयजल सप्लाई सहित अन्य योजनाओं का किया निरीक्षण, गांव में बिसलपुर पयेजल के अवैध कनेक्शन मिलने पर इनको तुरंत बंद करवाने तथा लोगों को किचड़ से निजात दिलाने के मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा पलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के आदर्श मॉडल खेल मैदान से बिजली के पोलो को मैदान से बाहर शिफ्ट करने, मैदान में समुचित पानी की निकासी के लिए मिट्टी भरवाकर समतलीकरण कर उचित पानी की निकासी की जाए तथा बारिश के समय में बरसात के पानी की कंडीशन को देखते हुए ही प्रभारी सचिव व जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को मॉडल खेल मैदान के विभिन्न विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करवाने पर जोर दिया, वहीं दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, उनियारा उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा, तहसीलदार सुनीता चौधरी, विकास अधिकारी नरेंद्र मीणा, नायब तहसीलदार बाबूलाल जांगिड़, सरपंच गोपीलाल मीना, ग्राम विकास अधिकारी जसराम मीना सहित जिला स्तरीय व उपखण्ड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे,