शीतला माता के मेले का आयोजन 27 मार्च को
सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत/बानसूर
बानसूर- बानसूर उपखंड़ के निकट स्थित ग्राम ईशरा का बास (भूतपरी) व बबेड़ी मे शीतला माता अहोई अष्टमी का मेला हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी धूम धाम से आने वाली 27 मार्च वार रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है!
ग्राम पंचायत बबेड़ी मे शीतला माता ( टौड़ी) का 27 मार्च 2022 को मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सरपंच कर्ण सिंह व ग्रामीणो द्वारा जानकारी दी गयी की प्रात: 9 बजे से 2 बजे तक रागनी प्रोग्राम है जिसमे कालू इंदौर, मन्नू तँवर,सरिता,पायल व नेहा चौधरी द्वारा रागनी प्रोग्राम मे प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही ग्राम बबेड़ी द्वारा कुश्ती ढंगल का आयोजन किया जायेगा जिसमे अंतिम कामडा 51 हजार रुपये का होगा!
वही ग्राम पंचायत ईशरा का बास के सरपंच प्रतिनिधि मदन लाल व ग्रामीणो ने बताया की मेले का आयोजन सभी ग्रामीणो के सहयोग व मेला कमेटी प्रबन्धन की तरफ से किया जा रहा है जिसमे सभी ग्रामीणो व कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है!