देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर 15 जून से शतचण्डी महायज्ञ

देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर 15 जून से शतचण्डी महायज्ञ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू मे सनोद रोड पर पहाडी पर स्थित भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर 15 जून से शतचण्डी महायज्ञ होगा । यह यज्ञ संत बालकदास त्यागी , श्री जनकपुरी धाम , प्रेमलता कुटी , बनारस के सानिध्य मे आयोजित किया जा रहा है । संत द्वारा यह 51 वाँ यज्ञ है । यज्ञ के आचार्य पंडित रजित शास्त्री बनारस , कथावाचक मिथलेश किशोरी वृदांवन व रासलीला मण्डली नन्दकिशोर मण्डली वृंदावन द्बारा की जायेगी । यज्ञ हेतू केदारनाथ शास्त्री , मारूतिनन्दन आश्रम वाराणसी भी पधारे हुऐ है । यह यज्ञ क्षेत्र व देश मे अमन शान्ति , अच्छी बारिश व सभी जन सुख शान्ति से रहे , परिवार मे धन , सुख समृद्धि व यश बढे की मगंल कामना को लेकर यह शतचण्डी महायज्ञ सम्पादित किया जा रहा है । यज्ञ समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ ने आमजन के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मलम्बियो व आमजन से अपील कर कहां है कि इस महायज्ञ मे सभी जन तन मन धन का सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ के भागी बने । यज्ञ कुण्ड पर जोडे के बैठने का शुल्क मात्र 1100 सौ रूपये रखा गया है । यज्ञ का समापन 21 जून को होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment