नसीराबाद मे चिकित्सालय और अनाज मंडी मे सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से आमजन को मिलेगी राहत – शारदा मित्तल वाल गोमा

नसीराबाद मे चिकित्सालय और अनाज मंडी मे सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से आमजन को मिलेगी राहत – शारदा मित्तल वाल गोमा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद मे नगर पालिका बजट से करवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने राजकीय चिकित्सालय के आस पास और फ्रामजी चोक से पोस्टल कॉलोनी अनाज मंडी के पास की सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया । जहां मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कपूर, डॉक्टर सुरभि गॉड, डॉक्टर विनायक गॉड ,युवा नेता अशोक गुजर रहे । जिनके द्वारा विधि विधान के साथ कार्य शुरू किया गया।जिसमे पार्षद प्रशांत कुमार मेहरा,एडवोकेट राजेश गोमा, समाजसेवी हरीश गोमा, महेश खींची आदि उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा द्वारा मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद देते हुए उपस्थित चिकित्सकों का सम्मान कर बताया कि , चिकित्सालय क्षेत्र के आस पास की वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से चिकित्सालय में आने जाने वाले मरीजों सहित अनाज मंडी में आने वाले किसानो और आमजन को भी अब राहत मिलेगी । चेयरमैन मित्तलवाल ने बताया कि इन सड़कों के साथ 8 सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है । जिस पर डामरीकरण की प्रकिया पूर्ण कर सभी 14 सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा । चल रहे विकास कार्यों को देख वहां उपस्थित लोगों ने छावनी क्षेत्र की वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्य करवाने के लिए लगातार हर संभव प्रयास करने के लिए पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा के विकास कार्य की सराहना की । जिससे सभी को क्षेत्र में अन्य विकास कार्य की भी आमजन में उम्मीद जगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment