अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा का नसीराबाद आगमन पर शारदा मितल वाल गोमा ने किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राज्य सरकार में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री खिलाड़ी लाल बैरवा ने नसीराबाद में नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा से मुलाकात की। नसीराबाद नगरपालिका प्रथम अध्यक्ष ने बताया कि एक दिन पूर्व ही माननीय खिलाड़ी लाल से जनहित विकास कार्यों के लिए मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी । जिस पर आयोग अध्यक्ष ने जनहित के मुद्दों को लेकर तत्काल निमंत्रण स्वीकार कर मदन लाल सहित नसीराबाद पधारे । जहा एडवोकेट राजेश गोमा ,हरीश गोमा ,आशा, सहित आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने की मांग की और हाल ही में जालौर जिले में बच्चे की निर्मम तरीके से हुई हत्या पर आयोग अध्यक्ष द्वारा उठाए गए कदम और निर्णय की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया । खिलाड़ी लाल बैरवा द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण की बात कही और उनके द्वारा जो भी हर संभव विकास कार्य होंगे वो राज्य सरकार के सहयोग से करवाए जाएंगे । उक्त आश्वासन और निमंत्रण स्वीकार करने पर शारदा मित्तल गोमा ने धन्यवाद दिया ।