प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास स्वीकृत होने पर शम्भू बाई के छलके आंसू
झालावाड़ 20 अक्टूबर। पंचायत समिति खानपुर की ग्राम पंचायत अकावदखुर्द में बुधवार को आयोजित शिविर में लाभार्थी शम्भू बाई पत्नी अर्जुन ग्राम अकावदखुर्द का आवास स्वीकृत किया गया तो स्वीकृति प्राप्त करते हुए प्रार्थी भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
ग्राम अकावदखुर्द निवासी शम्भू बाई पत्नी अर्जुन बुजुर्ग महिला है। बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में उसको आवास स्वीकृत होने से उसका अपने आवास का सपना साकार हुआ है। प्रार्थिया को पक्के आवास के लिये 120000 रूपए तथा इसके साथ 90 दिवस महात्मा गांधी नरेगा योजना से मजदुरी के रूप में 19,890 रू की व स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय के लिये 12000 रू की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी खानपुर रामकिशन मीणा, सुरेश गुर्जर, प्रधान शीला शर्मा, विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह हाड़ा, संरपंच निशा कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र नागर, पंचायत समिति आवास प्रभारी बद्रीलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक नितेश नागर सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण उपस्थित थे