शाहजहाँपुर पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे बदमाश से अवैध देसी कट्टा सहित जिन्दा कारतूस बरामद कर किया गिरफ्तार ।

शाहजहाँपुर पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे बदमाश से अवैध देसी कट्टा सहित जिन्दा कारतूस बरामद कर किया गिरफ्तार ।

पवन भारद्राज / दिव्यांग जगत
शाहजहांपुर। थाना पुलिस ने किसी वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 315 बोर देसी कट्टा सहित एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है । थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे संख्यां 48 पर स्वागत होटल के समीप एक युवक जिसके पास अवैध हथियार है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है । सूचना पर थाना प्रभारी मय जाब्ते स्वागत होटल के पास सर्विस रोड पर पहुंचे , पुलिस द्वारा बदमाश को बुलाने का इशारा किया तो बदमाश भागने की जुगत में लग गया , युवक की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बदमाश की पहचान विक्रम कुमार पुत्र महेंद्र जाट निवासी खानपुर सिंघाना जिला झुंझनु निवासी जो शाहजहांपुर में किराए पर रहता है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाश से अन्य आपराधिक मामलों के सम्बंध में पूछताछ शुरू कर दी है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment