शहीद प्रदीप गुर्जर की मनाई प्रथम पुण्यतिथि

शहीद प्रदीप गुर्जर की मनाई प्रथम पुण्यतिथि

शहीद के माता-पिता की आंखें हुई नम, पिता ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है

पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत

मुंडावर। उपखंड क्षेत्र के जीवनसिंह पुरा में आज शहीद प्रदीप गुर्जर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदर यादव समाजसेवी वरिष्ठ अतिथि पीसीसी सचिव ललित यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवनसिंहपूरा मन्दिर महाराज चंद्रनाथ द्वारा की गई।
मेजर कवित यादव ने शहीद की माता व पत्नी को शॉल उड़ाया कर सम्मानित किया।
इस मौके पर ललित यादव ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीद परिवार की तरफ सभी की सदैव सच्ची श्रद्धांजलि रहनी चाहिए क्योंकि आज हम सब अपने घर परिवार में अमन चैन से रहते है तो इसकी वजह सैनिक ही है। हमे हमेशा शहीद के हित में झुकना चाहिए क्योंकि इस प्रथ्वी पर शहीद भी भगवान का ही रूप है। वहीं शहीद के पिता माड़ाराम गुर्जर एवं उनकी माता सरोज देवी को सम्मानित किया। इस मौके पर सैनिक कल्याण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष राम सहाय बाजिया मूलचंद गुर्जर पूर्व शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपीचन्द शर्मा आनंद बाग भीमराज यादव जिला पार्षद शिवराम वर्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बजरंग जादौन सरपंच माडाराम गुर्जर
राजेन्द्र तक्षक महिपाल यादव जयराम गुर्जर धर्मचंद बोरा हनुमान छावड़ी यादराम छावड़ी रामुतार ठेकेदार लीलराम छावड़ी डॉ मुकेश शर्मासंदीप छावड़ी राकेश छावड़ी आदि लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अशोक शर्मा द्वारा व मनोरंजन कार्यक्रम ज्ञानेंद्र सरधना पार्टी द्वारा किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment