सरदार बल्लभ भाई पटेल बीएड कॉलेज में एसएफआई व बीएड विद्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन,

सरदार बल्लभ भाई पटेल बीएड कॉलेज में एसएफआई व बीएड विद्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन,
सिक्योरिटी राशि को लेकर विवाद
–नियामत जमाला–
भादरा, 31 अगस्त /स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल बीएड कॉलेज में बुधवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं व बीएड के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसएफआई व बीएड विद्यार्थियों का आरोप था कि बीएड में प्रवेश के समय सभी विद्यार्थियों से 15 सौ रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाए गए थे जो बीएड पूर्ण होने के बाद वापिस देने की बात कही गई थी। विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल चल रहे हैं प्रैक्टिकल की आड में महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से फॉर्म भरवाया जा रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि आपके द्वारा 15 सौ रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाए गए हैं वह वापिस नहीं दिए जाएंगे और जब विद्यार्थियों द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो कॉलेज प्रशासन ने उल्टे धमकी दी। इससे नाराज एसएफआई कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने बुधवार को महाविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना लगा नारेबाजी की व बाद में प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य का घेराव किया। इस पर सुनवाई व बात नहीं हुई तो इन्होंने गोगामेड़ी- सिरसा बाईपास पर बैठे कर जाम लगा दिया । उसके बाद पुलिस व प्रशासन के लोग पहुंचे और इनको समझाइश कर जाम खुलवाया। इसके बाद इन्होंने गुरुवार सुबह 10.00 बजे तक समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन में एसएफआई के जिला महासचिव रोहतास लोर, तहसील महासचिव मदन बैरड़, मनदीप गोदारा, अजय चालियां, कृष्ण पातलान, जतिन लहरी, नवीन लूणा, रवि मील, ओम पचारवाली, पवन पातलान, पूर्व तहसील महासचिव मोनू तंवर, दीपक कुलड़िया,प्रह्लाद, प्रदीप व अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो- सड़क पर जाम लगाते एसएफआई कार्यकर्ता व अन्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment