सातवीं बाबा खेतानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आरम्भ 7 जनवरी से बिजवाड चौहान मे

सातवीं बाबा खेतानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आरम्भ 7 जनवरी से बिजवाड चौहान मे

मुख्य अतिथि- कुंवर जितेंद्र सिंह चौहान( बीजवाड फोर्ट) होंगे, उद्घाटन कर्ता श्योपाल सिंह चौहान रहेंगे

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत

मुंडावर- शाहजहांपुर के निकटवर्ती ग्राम बिजवाड चौहान मे सातवीं बाबा खेतानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन हर वर्ष की भाती किया जा रहा है। जिसमे विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरुष्कार प्रदान किया जायेगा जिसमे एंट्री फीस 1500 रुपये रखी गयी है। प्रतियोगिता का आयोजन BKN क्रिकेट स्टेडियम बिजवाड चौहान मे वुड्स की गेंद से खेले जायेंगे।

बाबा खेतानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजवाड़ चौहान द्वारा की जाएगी ,मुख्य अतिथि- कुंवर जितेंद्र सिंह चौहान (बीजवाड फोर्ट) व उद्घाटन कर्ता के रूप में श्योपाल सिंह चौहान (Adv. Ajency) एवं प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप चौधरी (सरपंच भानोत) व सीताराम एडवोकेट (भाजपा मंडल अध्यक्ष- अजरका) एवं समाजसेवी के रूप में अमर सिंह सैनी,योगेश स्वामी, सुनील भगत जी, सरजीत भाटी, धर्मेंद्र चौधरी, विपिन मीणा, के.डी.जाट, रिंकू जाट, राजेश धानका एवं समस्त ग्रामवासी बिजवाड़ चौहान द्वारा सभी ग्राम वासियो के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment