कोविड में सेवाएं ली,अब नौकरी से हटा दिया,विद्यायक पहुंचे धरने पर

कोविड स्वास्थ्य सहायकों के धरना पर पहुंचे भादरा विधायक पूनियां, मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम दिया पत्र

/जयपुर में शहीद स्मारक पर कोविड स्वास्थ्य सहायको के विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना पर रविवार सायं को भादरा विधायक बलवान पूनियां पहुंचे व उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर सी. एच. ए. प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने उन्हें बताया कि 28000 कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने पिछले 10 महीने में कार्य किया और राज्य सरकार ने 31 मार्च को सेवाएं समाप्त कर दी । अब उनकी मुख्य मांग है कि हमें हमारी नौकरी लौटाए साथ ही सीएचए को संविदा केडर 2022 में सम्मिलित करें एवं वेतन सम्मानजनक स्वास्थ्य विभाग से देवें। इस दौरान उन्होंने विधायक पूनियां को संगठन का मांग पत्र देकर भी सहयोग मांगा।।विधायक पूनियां ने इसके बाद सोमवार को सीएमओ में पहुंच कर कोविड स्वास्थ्य सहायकों द्वारा उनको दिए मांग पत्र के साथ अपना पत्र देकर इनकी मांगों पर चर्चा की व उन्हें पूरा करने की मांग की हैं। पूनियां ने पत्र में इनकी सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की हैं ताकि चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती मिल सके।
फोटो- धरना स्थल पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों को सम्बोधित करते विधायक पूनियां

Author: admin

CHACOVID
Comments (0)
Add Comment