बुआ की बेटी की शादी में आई विवाहिता की गला रेत कर निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी।

बुआ की बेटी की शादी में आई विवाहिता की गला रेत कर निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी।

बागोर थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव की हैं घटना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भीलवाडा के बागोर थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में अपनी भुवा की बेटी की शादी में 10 दिन पूर्व आई विवाहिता की बुधवार सुबह गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ी खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई । लाश पर जगह जगह से चोट के निशान मिले । जिस पर धारदार हथियार से हमला किया हुआ था और लाश खून से लथपथ भी थी। वही सूचना मिलने पर बागोर पुलिस भी मय दलबल के मौके पर पहुँची और माँण्डल वृताधिकारी कन्हैया लाल को घटना की जानकारी देते हूए एफएसएल टीम को भी सूचित किया । जिसनें मौके पर पहुँच घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएं।
बागोर पुलिस थाने के उप निरीक्षक मोती लाल रायका ने बताया कि थाना क्षेत्र की बावलास पंचायत के मदनपुरा गांव में किसी महिला की झाड़ियों में लाश पड़ी होने की सुबह तड़के मिली।
सूचना पर मय दलबल के जाप्ता मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव के ही अर्जुन सिंह राणावत की बेटी मधु कँवर की 20 मई की शादी थी। जिसमें उसके मामा की लड़की रायपुर थाना क्षेत्र के आसाहोली के पास चौहानों का खेड़ा गांव अपने ससुराल से वह मदनपुरा दस दिन पूर्व 15 मई को शादी में आई थी। जो कि शादी के बाद भी यही रहकर कल शाम तक गांव में ही राजी खुशी घूम रही थी। जिसकी सुबह तड़के गांव के बाहर करीबन 300 मीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ व जगह जगह से चौटिल लाश पड़ी मिली । जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया । जिसनें मौके से हत्या के साक्ष्य जुटाएं।
उप निरीक्षक रायका ने बताया कि मृतका का नाम मैंना कँवर पत्नी महेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष है । जिसका पीहर बिजोलिया थाना क्षेत्र के चाँद जी की खेड़ी के राखोली गांव में हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर 11 बजे बाद बागोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चीरघर लाई । जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाना था। मगर परिजनों ने हत्यारे का पता लगा खुलासा करने तक शव नहीं लेने को अड गये । जिस पर समझाईस के पश्चात साढ़े 4 घण्टे बाद शाम साढ़े 4 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस का कहना हैं कि इस संदर्भ में मृतका के फूफा अर्जुन सिंह ने पुलिस को हत्या की रिपोर्ट पेश की । जिस पर बागोर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए हर पहलू को मध्येनजर रख जानकारी जुटाकर जांच की जा रही हैं। पुलिस ने बताया की मृतका का पति महेंद्र सिंह भी मुंबई से दोपहर में बागोर पहुँच गया था । जिसकी मौजूदगी में शाम को पोस्टमार्टम करवाया गया।
ग्रामीणों का कहना है
विवाहिता की हत्या के मामले में ग्रामीणों का कहना हैं कि विवाहिता मैंना कँवर के साथ अज्ञात लोगों द्वारा बेहरमी से मारपीट की गई । जबकि बीच बचाव करने के चलते व हाथापाई के दौरान मृतका का गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था तो और भी अन्य साधन से उसके गले को घोंटने जैसा प्रतीत हो रहा था। इस दौरान घटना स्थल पर ही मोटरसाइकिल के टायर के निशान भी मिले हैं। हाथापाई के बाद किसी धारदार हथियार से विवाहिता की हत्या की गई । ग्रामीणों का कहना हैं कि विवाहिता रात को करीबन 8 बजे अपने घर से निकली थी । जिसको उसके फूफा ने फोन पर बात करते हुए भी देखा था । जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी की थी मगर रात अधिक होने से उसका कहीं पता नहीं चल पाया। सुबह जाग होने पर गांव के बाहर शौच के लिए गए किसी व्यक्ति ने शव को देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता के दो बच्चे हैं जो कि उसके ननिहाल में ही रहते हैं। वही मैंना कँवर का पति महेंद्र सिंह मुंबई में रहता हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर अनुसन्धान रही हैं।

मेडिकल बोर्ड का कहना है
मृतका मैंना कँवर के पोस्टमार्टम के लिए बागोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डाँक्टर कृष्ण कुमार बिजारणिया, डाँक्टर जयपाल बाज्या, डाँक्टर ऋतु चौधरी ने मिलकर तीसरे पहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया। गठित मेडिकल बोर्ड के डाँक्टरों का कहना हैं कि जांच हेतु विसरा के जरिये आठ दस सेम्पल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भिजवा दिया गया हैं। हालांकि ये मामला प्रथम द्रष्टया हत्या का ही हैं। वही अधिकारिक तौर पर इस मामले का पूरा स्पस्टीकरण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता हैं।
साढ़े 4 घण्टे बाद हो पाया पोस्टमार्टम
विवाहिता मैंना कँवर की हत्या के बाद मिले शव को बागोर पुलिस प्रातः 11 बजे बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चीरघर में ले आई थी। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होना था । मगर पीहर पक्ष ने हत्यारों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर मामले के खुलासा करने के साथ ही मृतका को राजकीय सहायता दिलाने की मांग की। जिसके चलते पोस्टमार्टम का कार्य अधरफंद में अटका पड़ा रहा। जिसको लेकर थाने पर मौके के हालात की जानकारी ले रहे माँण्डल वृताधिकारी व माँण्डल थानाधिकारी के साथ ही बागोर पुलिस ने भी समझाइस की मगर कोई बात नहीं बन पाई। हालांकि दोपहर करीब ढाई बजे बाद पीहर पक्ष की तरफ से भीलवाड़ा से आये अधिवक्ता महावीर प्रसाद आचार्य (शर्मा) ने अपनी बात रखते हुए दोनों पक्षो से बातचीत की तो दोनों पक्ष मान गए । उसके बाद शाम साढ़े 4 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया । तद्पश्चात पुलिस ने शव को ससुराल पक्ष को सुपुर्द किया । जहाँ परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

एक महीने में हत्या की ये चौथी वारदात
बीते एक माह में थाना क्षेत्र में हत्या की ये चौथी वारदात हो चुकी हैं। जिसमें पीथास पंचायत के माली खेड़ा में किशोरी की हत्या के बाद दस दिन पूर्व बावलास गांव में विवाहिता की हत्या और तीसरी टहुँका क्षेत्र की जबकि चौथी आज फिर मदनपुरा में हुई शामिल हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment