वरिष्ठ पत्रकार चतुर्वेदी ने लिया राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारी का जायजा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम लोहरवाड़ा के वीर तेजाजी बासक बाबा रामपुरा धाम में 13 अप्रेल 2022 को होने वाले राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारी का वरिष्ठ पत्रकार, ख्याति प्राप्त साहित्यकार और ब्लॉगर सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने रामपुरा में आकर तैयारी का जायजा लिया।
ग्रामीण पत्रकार समिति उपखण्ड नसीराबाद व सरवाड़ अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार व विजय पाराशर ने बताया की चतुर्वेदी ने इस सम्मेलन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देकर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने का आव्हान किया।
इस मौके पर जिला सचिव राजेश वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष जीवराज प्रजापत , नसीराबाद उपखण्ड संरक्षक पूरन मल उदय और जितेंद्र उदय भी मौजूद रहे।