विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया बचाव के लिए किया जागरूक
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंडावर उपखंड के गांव हुलमाना खुर्द में भाजपा के युवा नेता इंद्र यादव कृष्ण नगर के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के वक्ता योगेंद्र उर्फ़ गब्बू यादव रहे । इस संदर्भ में युवाओं को एड्स संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई । इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्र यादव ने बताया कि आज के युवा वर्ग के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि उसके स्वयं के लिए तथा उसके परिवार के लिए क्या अच्छा है, क्या बुरा है । इसके लिए जागरूकता सबसे अच्छा माध्यम है । साथ् हीं यादव ने जागरूकता के माध्यम से एड्स जैसी बीमारी के लिए जागरूकता पैदा की जा सकती है । कार्यक्रम में बबूल बिजवाड़, अमर सिंह सैनी, रिंकू गुप्ता ,प्रदीप शेरावत, अनूप छिल्लर, अनिल शर्मा, रविंद्र, ,सुरेंद्र,सतेन्द्र्,योगेश,हरिकेश,सचिन,अनुज,सुधीर,भुवनेश सहित युवाओ ने भाग लिया