भादरा: संवैधानिक मूल्यों पर सैमीनार का किया आयोजन

भादरा: संवैधानिक मूल्यों पर सैमीनार का किया आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा, 24 अक्टूबर /हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान, भारतीय सामाजिक बल, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील व डा.अम्बेडकर नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय अम्बेडकर भवन में संवैधानिक मूल्यों एवं संविधान पर सैमीनार का आयोजन किया गया। सैमीनार में वक्ताओं ने भारतीय संविधान में प्रदत नैतिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों पर संविधान में प्रदत नागरिक शक्तियों पर महापुरूषों की विचार धाराओं को अध्ययन करने, भारत में वर्तमान संदर्भ में संविधान की सार्थकता तथा बदलाव पर विस्तार से चर्चा कर विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में संविधान को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने वालों से बचने व सचेत रहने,व्यक्तिगत हितो व देशहित के टकरावों में देशहित को सर्वोच्चता देने पर जोर दिया। सैमीनार को भारतीय सामाजिक बल के प्रदेश सदस्य राममूर्ति स्वामी, मालचंद राजपुरोहित, जगदीश पूनियां, विशाल गोस्वामी, इमरता चौधरी, मुन्नू तरड़, जगदीश ढाका, रविन्द्र मोठसरा, जोगेन्द्र मोठसरा, चानणमल सबलानिया, शिशपाल आर्य, दयानंद बेरवाल, बृजलाल राजेरा, लीलूराम तैनाण, गुलाम हुसैन, महेंद्र सरावग आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया जबकि रामकुमार भड़िया, उम्मेदसिंह भाटी, रामकुमार, बलवीर दायमा, राजेश तरड़,ओमप्रकाश खालिया, श्रीकृष्ण जांगिड़, आदिल भाटी, सतवीर सुड्डा, रामप्रताप, जीतराम, भरतराम, नत्थूखां कुरैशी,रणवीर लेगा, रविन्द्र शर्मा, विनोद मेघवाल व सुभाष यादव समेत अनेक लोग मौजूद थे। सैमीनार में उपस्थित जनों ने संविधान की स्थापना के प्रति शपथ भी ली। मंच संचालन दलीप सिंह बलौदा ने किया। इस अवसर पर अम्बेडकर भवन में दयानंद बेरवाल ने 20 कुर्सियां व भारतीय सामाजिक बल ने 10 कुर्सियां भी भेंट की।
फोटो- सैमीनार के दौरान उपस्थित जन

Author: admin

Comments (0)
Add Comment