श्री नगर के कानपुरा मे छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

श्री नगर के कानपुरा मे छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्रीनगर के समीप कानपुरा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार से 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण वरिष्ठ अध्यापिका बबली रानी की देखरेख में आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण में बबली छात्राओं को गुड़ टच बेड टच के साथ योगा, व्यायाम के साथ विभिन्न प्रकार के पंच, किक ब्लॉक व किस तरह से हम अपना बचाव कर सकते है उन विधाओं की युक्तियों का अभ्यास करवाया जा रहा है। आज की महिला स्वयं की रक्षा करने के लिए तैयार है। बबली ने छात्राओं से कहा की कही पर भी महिला के ऊपर अत्याचार होता दिखे तो चुप नही बैठकर थाने में फोन कर सूचित करे। आज की महिला हर एक क्षेत्र में आगे बढ़कर पुरुषों के बराबर कार्य कर रही है। प्रशिक्षण का विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विश्वम्भर दयाल बुनकर ने अवलोकन कर छात्राओं को सीखी विद्याओं को अपने जीवन मे अपनाने की सीख दी । शिविर में 30 छात्राये भाग ले रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment