हौसला अफजाई से बढ़ता है आत्मविश्वास ,,,,,,,,,वीरू पंडित
सोडावास /पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत सोडावास कस्बे में रविवार को प्रातः 11बजे सोडावास बसस्टैंड भारत भवन में विप्र समाज की बैठक आयोजित हुई । बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तिलक लगाकर फूल मालाएं चढ़ाकर दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । बैठक की अध्यक्षता भागीरथ अत्रि ने की । विप्र समाज की बैठक में सशक्ति करण, सहयोग संस्कार सेवा जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। । बैठक में जसाई सरपंच एवं समाज के युवा कार्यकर्ता पंडित वीरू ने कहा की विप्र समाज में हौसला अफजाई से मंजिल प्राप्त करने की ललक बढ़ती है वही समाज में आत्मविश्वास बढ़ता है । सामाजिक कार्यक्रमों व बैठकों से समाज में लोगों को प्रेरणा मिलती है तथा आपसी सामंजस्य व सहकारिता की भावना का विकास होता है । विप्र समाज की नई पीढ़ी की जिम्मेदारी सरपंच वीरू पंडित को समाज के लोगों ने दी । संजय शर्मा धीकाका ने कहा कि समाज उत्थान के लिए लोगों को कुरूतियों को मिटाना होगा । आशीष शर्मा गुरगचका ने कहा किसी भी समाज व देश का विकास नई पीढ़ी के शिक्षित होने व संस्कारित होकर आदर्श नागरिक बनने पर ही संभव है । संत महेशानन्द सरस्वती ने विप्र समाज के कुरूतियों के उन्मूलन के लिए प्रयास करने युवा पीढ़ी की शिक्षा के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए कहा । अनिल शर्मा सरपंच पदमाद्दा ने कहा राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने प्रतिभाओं के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की रूपरेखा बनाने तथा युवा पीढ़ी को रोजगार मुखी बनाने का प्रयास करने का संकल्प लिया । बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, पूर्ण जोशी, भवानी तिवारी, ईश्वर गौतम, पप्पू शर्मा ने भी अपने विचार रखे । बैठक में गंगाराम भारद्वाज चिरूनी, सुरेश शर्मा, अरुण तिवाड़ी , बृजमोहन शर्मा चिरुनी , धीरज शर्मा ,अनिल जोशी नोटरी, डॉ रतन लाल शर्मा, नरेश शर्मा एलआईसी , रमेश शर्मा माची, मनोज छापुर, डॉ, धर्मराज शर्मा , लीलू तिवारी, योगेश तिवारी, योगेश कीमत राय शर्मा भूंगड़ा, सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे ।सोडावास,,, फ़ोटो,,, ca,,, विप्र समाज की बैठक में समाज के लोग परशुराम भगवान की पुजा अर्चना करते ,,,cb बैठक में समाज के लोग भाग लेते