भादरा: दीपावली पर बाजार में विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यों के लिए एसडीम ने गठित किया तीन सदस्यीय जांच दल
-नियामत जमाला-
भादरा, 26 अक्टूबर / स्थानीय उपखंड अधिकारी शकुन्तला चौधरी ने मंगलवार को एक कार्यालय आदेश जारी कर दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर पटाखों के अलावा अन्य सामग्री की बिक्री के लिए जगह-जगह अस्थाई दुकानें लगाकर रास्तों को अवरूद्ध किया जाना सम्भावित होने, इसके कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी के किसी दुर्घटना स्थल पर नहीं पंहुंच पाने एवं बाजार में दुकानदारों के ऐसे अतिक्रमण पर अंकुश लगाने हेतु जिला कलैक्टर एवं जिला मैजिस्ट्रेट हनुमानगढ के आदेश की अनुपालना में अधिशाषी अधिकारी, तहसीलदार एवं थानाधिकारी भादरा का एक संयुक्त जांच दल गठित किया हैं जो ऐसे अतिक्रमण को समय रहते हटायेंगा। उपखंडाधिकारी ने आदेश में कहा है कि उनके यह ध्यान में लाया गया है कि कस्बा भादरा में कुछ थोक विक्रेता जिनके पास अवैध पटाखों आदि का स्टॉक है और जो अवैध रूप से पटाखों आदि का विक्रय भी कर रहे है, जांच दल उनके संबंध में भी कस्बा भादरा में दौरा कर जांच करें और यदि जांच के दौरान कोई पटाखों का स्टॉक पाया जाता है या अवैध रूप से पटाखों आदि का विक्रय किया जा रहा है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर सूचित करें , यदि कोई दुकानदार अवैध रूप से अपनी दुकानों के आगे या अन्यत्र स्थान पर रिटेल पटाखा विक्रय हेतु काउंटर लगाते है, तो उन्हें भी रोका जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें, साथ ही कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित किए गए स्थानों के अलावा किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों की दुकाने नहीं लगाई जाए, इसकी भी गठित जांच दल समय-2 पर जांच कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उपखंडाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका भादरा को भी दमकल गाड़ियों को समय रहते दुरूस्त करवाया जाने एवं 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर दमकल गाड़ियों को तैयार रखने तथा इसके साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में पूर्ण रूप से साफ सफाई व सजावट रखा जाना सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा उपखंडाधिकारी ने दीपावली के अवसर पर पटाखा विक्रय हेतु अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए उपखंड कार्यालय में आवेदन करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।विदित रहे कि दीपावली के नजदीक आने के चलते सोमवार की सायंकाल भी स्थानीय उपखंड अधिकारी शकुंतला चौधरी ने पुलिस टीम को साथ लेकर भादरा बाजार में राउंड लेकर निरीक्षण भी किया है तथा दुकानों से बाहर दुकानदारों द्वारा सामान नहीं लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए थे। दूसरी तरफ दीपावली के चलते बाजारों में चहल पहल भी बढ रही है। फोटो_पुलिस टीम के साथ बाजार में निरीक्षण करते उपखंड अधिकारी