नसीराबाद मे स्काउट एण्ड गाइड शिविर का समापन

नसीराबाद मे स्काउट एण्ड गाइड शिविर का समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का नसीराबाद मे तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ । सचिव श्री मति उषा विजयवर्गीय ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के मुख्य अतिथि शिवकुमार (अध्यक्ष स्थानीय संघ ) नसीराबाद व अन्य अतिथि हाजी उमरदराज (आजीवन सदस्य स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ नसीराबाद ) तथा युसुफ अली खान ( स्काउट कमिश्नर ) , श्री मति सूरज देवी चौहान ( गाइड कमिश्नर) उपस्थित थे । पांच दिन के इस प्रशिक्षण मे स्काउट सम्बन्धी पायनिभरिग , ध्वज शिष्टाचरण , स्काउट आन्दोलन तथा अनेक प्रकार की स्काउट गतिविधियां करवाई गई । प्रशिक्षण मे स्काउट गाइड को पर्यावरण , शरीरिक शिक्षा , नैतिक शिक्षा की जानकारी अलग अलग स्काउट मास्टर्स के द्बारा दी गई । प्रशिक्षण मे सुशील कपूर , प्रभाकर वशिष्ठ , महेन्द्र पथरिया , राजेश सिंह , कचंन शर्मा , प्रभा आदि ने प्रशिक्षण मे भाग लिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment