जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौटी छात्रा संध्या का विद्यालय में किया सम्मान व स्वागत
-नियामत जमाला-
भादरा,22 अक्टूबर /रा.उ.मा.वि.मुंडा में आयोजित 17 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता में 65 किलो वजन भार में स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौटी स्थानीय जयहिंद स्कूल की छात्रा संध्या सोनी पुत्री प्रवीण कुमार का विद्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को विद्यालय संस्था चेयरमैन मुकेश मुहाल,प्रधानाचार्य रामस्वरूप कामड़ व प्रशासक भूपसिंह बाबल ने माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामस्वरुप कामड़ ने कहा कि बेटी संध्या सोनी हम सब के लिए प्रेरणा है, लगन, मेहनत व जज्बे के साथ आगे बढ़ते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है । चैयरमैन मुकेश मुहाल ने कहा कि हमारी संस्था श्रेष्ठ शैक्षणिक व्यवस्था के साथ – साथ खेलों की तरफ भी पूरा ध्यान रखती है। आज के समय में विद्यार्थी खेलों के माध्यम से भी अपने व अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते है। कार्यक्रम में संध्या सोनी के दादाजी भूतपूर्व सैनिक रामकुमार सोनी को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राकेश उज्जलवास , श्रवण शर्मा , सुभाष रुहाड़, महेन्द्र खोखर, रोहताश फगेड़िया, विकास बेनीवाल अजीत सागू , रविन्द्र यादव , भानू प्रकाश जांगिड़,अनिल टाक, सुग्रीव कुमार , संदीप शर्मा , प्रदीप शर्मा , मंजू मुहाल, राजबाला, हितिका, सुमित्रा सोनी आदि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।