अजमेरीपुर में सर्वजन हिताय किया सवामनी कार्यक्रम

अजमेरीपुर में सर्वजन हिताय किया सवामनी कार्यक्रम

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

बर्डोद के अजमेरीपुर में हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर समाज में सुख शांति, वर्षा एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए सर्वजन हिताय सवामनी कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने शिरकत की। जहां उनका सरपंच सुरेंद्र चौधरी द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सवामनी में आस पास के गावों के कई हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान वहां सरपंच जगमाल चौधरी, सरपंच सुरेंद्र चौधरी ढिस, प्रधानाचार्य राजेंद्र चौधरी, बलबीर चौधरी, सतीश चौधरी, हरिराम जांगिड़, रमेश शर्मा, नरेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमित यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment