भादरा: विभिन्न मांगों को लेकर  सरपंचों ने सौंपे ज्ञापन

भादरा: विभिन्न मांगों को लेकर  सरपंचों ने सौंपे ज्ञापन
–नियामत जमाला–
भादरा,25 अगस्त / अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरपंचों ने सरपंच संघ राजस्थान के आह्वान पर आज भादरा में भी महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन विकास अधिकारी पंचायत समिति व  उपखंड अधिकारी कार्यालय में सौंपे हैं। ज्ञापनों में  पंचायत राज विभाग एवं सरकार के द्वारा सरपंच संघ से  पंचायत राज मंत्री के साथ 21 मार्च 2022 को मांग पत्र पर समझौता करने  लेकिन सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बार-बार निवेदन के बाद भी जिन मांगों पर सहमति बन गई थी, उनके आदेश भी जारी नहीं किए जाने व नागौर   दौर  के दौरान  पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा  के  द्वारा नरेगा को लेकर लगाए गए अनियमितताएं एवं घोटालों के आरोपों  के कारण सरपंच संघ द्वारा  आहत होकर 5 अगस्त से 7 अगस्त तक जयपुर में महापड़ाव  किया जाकर समस्त कार्यों का बहिष्कार आदोलन जारी होने की जानकारी देते हुए, सरकार के साथ वार्ता भी होने परंतु मुख्यमंत्री  से वार्ता करा कर मुख्य मांगों पर निर्णय होना बाकी होने व  इन मांगों पर  अभी तक कोई वार्ता या निर्णय नहीं हो पाने से  सरपंच संघ द्वारा  सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु आंदोलन के अग्रिम चरणों के अनुसार राजस्थान सरपंच संघ के अनुसार ज्ञापन दिया जाने की जानकारी दी गई हैं । ज्ञापन के साथ राजस्थान सरपंच संघ का मांग पत्र भी दिया गया गया हैं व कहा गया हैं  कि मांग पत्र पर सकारात्मक आदेश करवाए जाए अन्यथा  सरपंच संघ द्वारा किए जाने वाले आदोलन की समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरपंच संघ भादरा की अध्यक्ष इकबाल जीत कोर नेहरा के नेतृत्व में ज्ञापन देने के दौरान  सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि,   प्रताप सिंह बेनीवाल सरपंच सूरतपुरा, सरपंच प्रतिनिधि  सतवीर धायल, जयसिंह भरवाना, राजेश न्योल भाडी, मोहरसिंह जांगिड़ सरपंच मलसीसर, बंसी लाल बेनीवाल खचवाना, राजू राजपुरोहित भनाई व  सतपाल नेहरा आदि  मौजूद थे।
फोटो-विकास अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपते सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि

Author: admin

Comments (0)
Add Comment