खेल खेल की भावना से खेले,,,, सरपंच विरेंद्र शर्मा जसाई
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
सोडावास 27 दिसम्बर । ओपन के ग्राम सराय कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय कला के खेल मैदान में प्रथम सराय खो खो क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया ।
फाइनल मैच सराय कला वर्सेस जयपुर के मध्य खेला गया । जिसमें जयपुर टीम विजयी रही तीसरे और चौथे स्थान पर बड़ौदाकान व कालूका की टीमें रही।
समापन समारोह पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र उर्फ वीरू पंडित सरपंच जसाई रहे । जिन्होंने बच्चों को सदैव एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की और खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत बताई । विजेता बच्चों को पारितोषिक उनके द्वारा दिया गया।
साथ ही, ग्राम सराय कला की छात्रा मोनिका राहड को विश्वविद्यालय टीम में चयन होने पर व रा उ मा वि सराय कला के प्रतिभावान खिलाड़ी रोबिन पुरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान श्री सुबे सिंह चौधरी, भूपेंद्र, मोहन यादव जगदीश शारीरिक शिक्षको ने अपने कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता का समापन करवाया । इस दौरान ग्राम पंचायत सराय कला के सरपंच उम्मेद , आलोक उपाध्याय अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का अपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दोरान युवा सरंपच वीरू शर्मा व अजय यादव नयागांव, अनिल शर्मा गंगाराम चिरुनी समाज सेवी पंडित ब्रहानन्द नागल उदिया ब्रमलीन होने पर सरंपच व खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन धारण किया ।