जसाई में सरपंच ने रक्षा बंधन पर लगवाया रक्तदान शिविर

जसाई में सरपंच ने रक्षा बंधन पर लगवाया रक्तदान शिविर

पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर

मुंडावर क्षेत्र ग्राम पंचायत जसाई में सरपंच कार्यालय पर लगे रक्तदान शिविर में कोटपूतली के जीवनदाता ब्लड बैंक टीम ने 91 यूनिट का किया संग्रहण, सभी रक्तदाताओं को सरपंच वीरू पंडित ने दिए हैलमेट व प्रस्सति पत्र शाहजहांपुर, रक्त दान महा दान, रक्त मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है। दुर्घटनाओं व गंभीर बीमारियों के समय रक्त ही जीवन बचाने का सहयोग करता है। सभी स्वास्थ्य व्यक्ति को अधिकाधिक रक्तदान करने में सहयोग करना चाहिए। ये बात गुरुवार को जसाई गांव में युवा भगतसिंह सेना के तत्वावधान में आयोजित सातवें रक्तदान शिविर में सेना प्रदेश अध्य्क्ष व स्थानीय सरपंच वीरेन्द्र शर्मा ने सरपंच कार्यालय पर मौजूद ग्रामीणों व रक्तदाताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कोटपूतली की जीवन दाता ब्लड बैंक के संजय यादव के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम सदस्यों द्वारा 91 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इससे पूर्व युवा भगतसिंह सेना की ओर से छह रक्तदान शिविर लगाये जा चुके है। रक्षा बंधन के दिन आयोजित रक्तदान शिविर में नांगल ऊदिया निवासी बहिन ने भी रक्तदान कर आमजन को प्रेरित किया। जसाई सरपंच वीरू पंडित की ओर से रक्तदाताओं को हैल्मेट भी भेट किए। रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालो में यादवेन्द्र उपाध्याय,रामकुमार पूर्व सरपंच, राजेन्द्र मास्टर , डॉक्टर फूल सिंह चौधरी, सतेन्द्र चौधरी, महेश मीणा, नरेन्द्र चौधरी, कपूर डांगी, आशीष गुलिया, राहुल चौधरी, कप्तान सिंह, मनीष चौधरी सोनू सूखा, देवा पण्डित, आलोक उपाध्याय जसवीर चौधरी, करण खरिया , नरेन्द्र चौधरी सहित ग्रामपंचायत के युवा मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment