सराना सरपंच दुनिवाल का मनाया जन्मदिन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकडी रोड स्थित ग्राम सराना के सरपंच नीलम दुनिवाल का जन्मदिन रविवार को सराना 12 मील चौराहे पर स्थित दुकानदारों ने मनाया। इस अवसर पर सरपंच दुनिवाल द्वारा केक काटकर सभी दुकानदार वर्ग का मुँह मिठा कराया । सभी दुकानदारों ने संरपच कि लंबी उम्र की कामना की वह आने वाले उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी । साथ ही सराना पंचायत के ग्राम वासियों के दिलों में बसने वाले नीलम दुनीवाल की ग्रामीणों ने भी शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर दुकानदार परमेश्वर भडाणिया कोटडी, पत्रकार राजस्थान पत्रिका जीवराज प्रजापत कोटडी, रामस्वरूप भडाणिया कोटडी ,रामराज भीचर,गोवर्धन खाती सराना, गजराज सेन , रतन लाल बेरवा भगवन्तपुरा , राधेश्याम वैष्णव , छितर हरडू,शैतान भारल्या , बडला सहित स्थानीय दुकानदार व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।