सराना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में पांच को किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सराना पुलिस ने सोमवार को लड़ाई झगड़ा , मारपीट करने पर सराना निवासी पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार । सराना थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे पांचू प्रजापत निवासी सराना के घर में घुसकर रामकरण , कानाराम, रामसिंह , सोनू निवासी सराना व जसराज जाट निवासी शोकलिया ने घर में घुसकर लड़ाई झगड़ा मारपीट करने पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ।