श्रीचन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर देराठूं, नसीराबाद मे मनाया जा रहा है संस्कृत सप्ताह

श्रीचन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर देराठूं, नसीराबाद मे मनाया जा रहा है संस्कृत सप्ताह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्रीचन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर देराठूं, नसीराबाद मे संस्कृत सप्ताह पर शुक्रवार को संस्कृत भाषा मे अपना परिचय देने का कार्यक्रम रखा गया। पूरे सप्ताह विद्यालय मे संस्कृतमय वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्कृत गीत , श्लोक, पोस्टर बनाना आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र बैरवा ने कहा कि संस्कृत भाषा को अपने जीवन में अहम स्थान देना चाहिए । यह हमारी देव भाषा है । जिसके द्वारा हम अपने ग्रंथों में निहित ज्ञान को प्राप्त कर सकते है । कार्यक्रम के प्रभारी संस्कृत विषयाचार्या श्रीमती संजु सैनी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment