श्री माहेश्वरी समाज संस्था के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
संजय मालाणी को अध्यक्ष व ललित राठी को बनाया निर्विरोध मन्त्री
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री माहेश्वरी समाज संस्था के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2023– 25 मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश राठी तथा सहायक चुनाव अधिकारी श्याम बाहेती की संयुक्त देख रेख में सोमवार को सम्पन्न हुये । जिसमे सर्व सम्मति से संजय मालाणी को निर्विरोध संस्था का अध्यक्ष चुना गया । अध्यक्ष संजय मालाणी ने बद्री प्रसाद चितलांग्यां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया , जबकि नारायण प्रसाद तेला और घनश्याम मांगधङा को उपाध्यक्ष,ललित कुमार राठी को मन्त्री,और मनोज काहल्या को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जबकि भवन व्यवस्थापक राघव तेला,संगठन मन्त्री राजेश काहल्या व सांस्कृतिक मन्त्री पंकज राठी और अंकेक्षक राकेश राठी,नवनीत राठी ,उप मंत्री श्याम बाहेती, उप कोषाध्यक्ष लोकेश चौधरी को उप भवन व्यवस्थापक विनय तेला को और उप संगठन मन्त्री जय नारायण मूंदङा को नियुक्त किया गया । वहीं नव गठित कार्य कारिणी में शंकर राठी,सत्य नारायण मालाणी, कमलेश काहल्या , चौथमल राठी,दिलीप झंवर को कार्य कारिणी सदस्य चुना गया । जबकि मार्ग दर्शक एवं विशिष्ट कार्य कारिणी सदस्यों के रूप में कन्हैयालाल तेला, गोपाल राठी,राजेन्द्र राठी, सुरेश राठी, जगदीश प्रसाद हेङा, राकेश काबरा, इन्द्र चंद काबरा, रामाकिशन काकाणी ,मूलचंद्र न्याती,सूरज नारायण काकाणी,भागचंद मांगधङा और कमलेश हेङा को चुना गया है । इसके अतिरिक्त सुनील काहल्या और संजय राठी पदेन सदस्य रहेंगे ।