संदीप गुप्ता उनियारा शहर अध्यक्ष बने-
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी एवं जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने उनियारा शहर अध्यक्ष पद पर संदीप गुप्ता को मनोनीत किया है साथ ही निर्देशित किया है कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कि शहर कार्यकारिणी 15 दिवस में घोषित करें ।
गुप्ता के मनोनयन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया ,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, महामंत्री प्रहलाद प्रजापत, ओम बैरागी, शिवरतन कुशवाह, व्यापार संघ के किशन बढ़ाया, निहाल मित्तल,अशोक गगरानी ,प्रदीप गुप्ता, धर्मेंद्र मित्तल, सुनील जैन, विनय जैन,महेश खण्डे़लवाल, राकेश जैन, पिंटू साहू,
जगदीश साहू, सहित पार्षद प्रकाश प्रजापत, मशरुरअहमद, मुकेश सैनी एवं पूर्व भाजयुमो शहर अध्यक्ष घांसी जैन, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अभय सिंह शक्तावत, प्रताप युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह शक्तावत, ब्राह्मण युवा तहसील अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा ,दीपक जैन मुकेश कासलीवाल, गौ भक्त एवं समाजसेवी भीम सिंह गौड़,कन्हैया मीणा, दिनेश मोरवाल, वेद प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी जाहिर की।