समराथल लोक समागम 2022, 15 को

समराथल लोक समागम 2022 15 को

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

फागलिया- समराथल फाउंडेशन सोसाइटी समाज के होनहार जरूरतमंद प्रतिभाओं के लिए रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संबल प्रदान करने के पुनीत उद्देश्य हेतू कार्यरत है। समराथल फाउंडेशन का वार्षिक सम्मेलन एवं साधारण सभा के आयोजन समराथल लोक समागम 2022 का भव्य कार्यक्रम श्री गुरु जंभेश्वर सेवा सदन एम्स के सामने जोधपुर में 15 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होगा।
समराथल फाउंडेशन के बाड़मेर जिले के प्रभारी रघुनाथराम खीचड़ ने बताया कि बिश्नोई समाज के होनहार एवं जरूरतमंद प्रतिभाओं के लिए रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा को लेकर समाज की सबसे बड़ी संस्था समराथल फाउंडेशन का वार्षिकोत्सव एवं साधारण सभा का आयोजन समराथल लोक समागम 2022 का आयोजन जोधपुर में होगा इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीपति विजय विश्नोई, अध्यक्षता एन आर बिश्नोई निदेशक एम्स जोधपुर, अति विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद्र बिश्नोई आईपीएस, प्रेमसुख डेलू आईपीएस गुजरात, सुश्री परी बिश्नोई आईएएस सिक्किम के पावन सानिध्य में समराथल लोक समागम कार्यक्रम का आयोजन होगा भव्य कार्यक्रम में बाड़मेर जिले से सैकड़ों प्रबुद्ध जन भाग लेंगे एवं समाज की इस लोक मंगलकारी सस्ता के उद्देश्यों में अपना समय धन तन मन धन का सहयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे समराथल फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास सार्थक बौद्धिक पहले तू विचार-विमर्श एवं अनुदान के लिए आमंत्रण हेतु यह विशाल समराथल लोक समागम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

Author: admin

Comments (0)
Add Comment