मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद न्यायालय परिसर मे लिए कोराना के सैंपल
अजमेर । कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शुक्रवार को हाईकोर्ट व जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार नसीराबाद न्यायालय परिसर में कोविड जांच सैंपल लिए गए है। नाजिर प्रवेश शेखावत ने जानकारी दी कि शुक्रवार को न्यायालय परिसर में कुल 25 व्यक्तियों के जांच सैंपल लिए गए। जिसमें न्यायिक अधिकारी,न्यायिक कर्मचारी व अधिवक्ताओं के सैंपल लिए गए। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मदनलाल सारण , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीमा सान्दू सहित न्यायिककर्मी राकेश उदैनिया , त्रिभुवन , रीडर विजेंद्र सिंह , रीडर सुरेन्द्र वैष्णव , साबुद्दीन , हितेश शर्मा , विष्णु , फैजान , मोहन सिंह , भरत सिंह , मेडिकल टीम के सदस्य देवेंद्र सिंह , अविनाश आदि मौजूद रहे।