विश्व दिव्यांग दिवस पर समग्र शिक्षा ने आयोजित किया वातावरण निर्माण कार्यक्रम

विश्व दिव्यांग दिवस पर समग्र शिक्षा ने आयोजित किया वातावरण निर्माण कार्यक्रम
-नियामत जमाला-
भादरा, 3 दिसंबर/ विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समग्र शिक्षा भादरा द्वारा स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी गोपाल पूनियां ने आमंत्रित बच्चों, अभिभावक एवं मौजूद नागरिकों को आह्वान किया कि दिव्यांग बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाए तथा इन बच्चों में व्यवसाय कौशल विकसित किया जाए ताकि ये बालक भी आत्मनिर्भर बन कर समाज व राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे सके।कार्यक्रम प्रभारी रवि कौशिक के अनुसार कार्यक्रम में पोस्टर मैकिंग, निबंध लेखन, गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं विजेता बच्चों को पारितोषिक वितरण किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा प्रह्लाद बेनीवाल, सुमन,भावना तथा विशेष शिक्षक बलराज पचार, मनोज पचार, दुलीचंद, अनिल, रमेश यादव,अलिशा बिश्नोई व अलका का विशेष योगदान रहा।
फोटो- समग्र शिक्षा द्वारा दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व वक्ता

Author: admin

Comments (0)
Add Comment